Noida News: 10वीं गणित का पेपर आसान आया तो चेहरों पर आई मुस्कान

इंटरमीडिएट में फल संरक्षण और भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुईफोटो -------- यूपी बोर्ड---संवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। शुक्रवार को हुई यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देने से पहले और बाद विद्यार्थियों के चेहरे तनाव से खुशी में बदले नजर आए। आमतौर पर इस विषय से अधिकतर बच्चों को डर लगता है। लिहाजा परीक्षा देने जाते समय बोर्ड के विद्यार्थियों के चेहरों पर काफी तनाव था। उन्हें डर था कि पता नहीं कि पेपर कैसा आएगा। लेकिन जब वे पेपर देकर बाहर निकले तो ज्यादातर ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई और सिर से एक भारीभरकम विषय का बोझ उतर गया है। ------- सभी प्रश्न सिलेबस से थे। बार-बार अभ्यास का लाभ परीक्षा में मिला। - ध्रुव शर्मा, कक्षा 10----गणित के नाम से परीक्षार्थी घबराते हैं, लेकिन सूत्रों को याद करना परीक्षा में काम आए। - आरिश, कक्षा 10----पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने का अभ्यास किया था, इसलिए पेपर आसानी से हो गया। - अनस, कक्षा 10------सभी प्रश्न पढ़े हुए थे। बेहतर अंक के साथ पास होने की उम्मीद है। - रोबिन नागर, कक्षा 12-------10वीं-12वीं में 1219 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षाजिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल गणित के लिए पंजीकृत 16557 परीक्षार्थियों में से 940 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट में फल संरक्षण और भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर 1219 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।--------आज 12वीं में रसायन विज्ञान की परीक्षानोएडा। शनिवार को सीबीएसई 12वीं में रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं में कंप्यूटर एप्लिकेशन, इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी का एग्जाम था। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरों पर आसान पेपर की खुशी साफ दिखाई दी। वे एक-दूसरे से बात करते हुए दिखे। छात्र अभिनव ने बताया कि उनकी कंप्यूटर एप्लिकेशन की परीक्षा अच्छी गई है। परीक्षा सिर्फ दो घंटे की हुई। वहीं, छात्रा पल्लवी ने बताया कि उनका आईटी का एग्जाम था, जो अच्छा गया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 10वीं गणित का पेपर आसान आया तो चेहरों पर आई मुस्कान #The10thClassMathsPaperCameEasyAndBroughtSmilesOnTheFaces. #SubahSamachar