Jind News: करनाल में 15 मार्च को सजेगा 26वां राज्यस्तरीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि 15 मार्च को अग्रसेन भवन सेक्टर आठ करनाल में अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अपने जीवनसाथी के चयन का एक सुनहरा अवसर होगा। समारोह का आयोजन अग्रवाल युवा संगठन करनाल की तरफ से किया जा रहा है। बैठक के बाद आसपास की कालोनियों में विवाह योग्य प्रत्याशियों को परिचय सम्मेलन के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। गोयल ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन केवल रिश्ते तय करने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को होने वाले इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवतियां और उनके अभिभावक भाग लेंगे। सावर गर्ग व रामधन जैन ने बताया कि करनाल में अब तक 25 सफल अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। इनके माध्यम से सैकड़ों रिश्ते तय होकर सफल वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर चुके हैं। इस बार आयोजित होने वाला सम्मेलन 26वां परिचय सम्मेलन होगा। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, सुशील सिंगला, सतीश जैन, सुनील गोयल मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 18:06 IST
Jind News: करनाल में 15 मार्च को सजेगा 26वां राज्यस्तरीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन #The26thState-levelAgrawalMatrimonialMeetWillBeHeldInKarnalOnMarch15. #SubahSamachar
