Rohtak News: श्री बालाजी धाम डोभ पहुंची 86वीं पैदल ध्वजा यात्रा
रोहतक। भिवानी रोड स्थित श्री बालाजी धाम गांव डोभ में रविवार को संकीर्तन, भंडारा एवं 86वीं पैदल ध्वजा यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि धाम में प्रत्येक रविवार को संकीर्तन के साथ-साथ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। कार्यक्रम में मीनाक्षी चोपड़ा डोभ की ओर से कढ़ी-चावल का भंडारा लगाया गया। संकीर्तन में शंकर बनियानी ने बालाजी के भजनों का मनमोहक गुणगान किया जबकि रिंकू महादेव ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।प्रधान ने बताया कि प्रत्येक रविवार को श्री दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड से सुबह 9 बजे शनि देव मित्र मंडल तेज कॉलोनी व अन्य भक्तजन पैदल ध्वजा यात्रा निकालते हैं। यात्रा ज्योत प्रज्ज्वलित कर शुरू होती है और जय श्री राम के जयकारों के साथ धाम तक पहुंचती है। बताया कि रास्ते में दो स्थानों पर विश्राम की व्यवस्था रहती है। वापसी के लिए निशुल्क ऑटो सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 19:44 IST
Rohtak News: श्री बालाजी धाम डोभ पहुंची 86वीं पैदल ध्वजा यात्रा #The86thFootProcessionWithTheHolyFlagHasArrivedAtShriBalajiDham #Dobh. #SubahSamachar
