Noida News: सोसाइटी में चल रहे पीजी का एसी फटा, लगी आग

दनकौर की सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में बुधवार को हुई घटने, कमरे में पढ़ाई कर रहे थे छात्रसंवाद न्यूज एजेंसीदनकौर। यमुना सिटी के सेक्टर-17ए स्थित सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में चल रहे पीजी के कमरे में बुधवार को एसी फटने से कमरे में आग लग गई। इससे बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुंआ बिल्डिंग में फैल गई। पीजी के कमरे में मौजूद विदेशी छात्र किसी तरह बाहर निकले। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सोसायटी के बी-1 टावर के फ्लैट-903 में पीजी का संचालन किया जा रहा है। पीजी के एक कमरे में पांच विदेशी छात्र रहते हैं। बुधवार दोपहर वे कमरे में ही थे। उन्होंने एसी चालू किया था। तभी कमरे के एसी में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। पूरे कमरे में धुंआ फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनते ही छात्र घबराकर कमरे से बाहर भागे। आग तेजी से बढ़ती देख सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी नीचे से पानी लेकर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का आरोपपीजी में आग लगने के बाद बिल्डिंग के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग पर फेंकते नजर आए। आग बुझने के बाद सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में अवैध रूप से पीजी का संचालन हो रहा है जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रबंधन पर भी आरोप लगाया कि बिल्डिंग में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। दनकौर पुलिस ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सोसाइटी में चल रहे पीजी का एसी फटा, लगी आग #TheACOfThePGRunningInTheSocietyBurstAndCaughtFire. #SubahSamachar