Delhi NCR News: होटल में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान प्रदर्शनी लगाकर बेच रहा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मौके से कैश भी हुए बरामदअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ब्रांडेड कपंनियों के नकली कपड़े बनाकर होटल में प्रदर्शनी लगाकर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से कपड़े, घड़ियां समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2,87,210 की नकद राशि के साथ-साथ स्वाइप मशीनें, क्यूआर कोड पेमेंट डिवाइस, बिल बुक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त एक कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह और अमनप्रीत सिंह से मिली शिकायत के बाद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल में छापा मारा। यहां डिस्काउंट सेल की आड़ में एक नकली सामान की प्रदर्शनी लगा रखी थी। पुलिस ने यहां से नकली कपड़े बेच रहे तहसील पुन्हाना, जिला नूंह, हरियाणा निवासी इकबाल (51) को पकड़ लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के बड़े होटलों और कन्वेंशन सेंटरों में प्रदर्शनियां और डिस्काउंट सेल लगाकर बेचता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह फारुख अहमद के निर्देशों पर काम कर रहा था और उसे पूरी तरह पता था कि जो सामान बेचा जा रहा था, वे डुप्लीकेट/नकली प्रोडक्ट्स थे। उसने आगे स्वीकार किया कि उसे बिक्री से होने वाले मुनाफे में से लगभग 8-10 प्रतिशत का हिस्सा मिलता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 16:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: होटल में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान प्रदर्शनी लगाकर बेच रहा आरोपी गिरफ्तार #TheAccusedWasArrestedForSellingFakeGoodsOfBrandedCompaniesByOrganizingAnExhibitionInTheHotel. #SubahSamachar