Ambala News: पेंटिंग के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को किया जीवंत
अंबाला सिटी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा जिला शिक्षा विभाग भी बन गया है। इसके तहत अंबाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलदेव नगर में जिला शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग प्रतियोगिताओं में जिले के 11 विद्यालयों के 37 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया और उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशों तथा अतिरिक्त उपायुक्त विराट के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति, शिक्षा का अमृतकाल, युवा शक्ति-विकसित भारत की आधारशिला, डिजिटल भारत और विकसित हरियाणा जैसे विषयों पर अपने विचारों को रंगों और कला के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डाला। संवादबॉक्सये रहे विजेताप्रतियोगिता में सोहन लाल डीएवी के समरप्रीत सिंह ने प्रथम, जीएमएसएसएस पुलिस लाइन के हरमन सिंह ने द्वितीय और एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के अनुज प्रिंस ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका फाइन आर्ट्स अध्यापक मनदीप सिंह ने निभाई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह, नोडल अधिकारी रणबीर सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 02:53 IST
Ambala News: पेंटिंग के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को किया जीवंत #TheAchievementsOfTheCentralGovernmentWereBroughtToLifeThroughPainting. #SubahSamachar
