Rohtak News: जांच करने पहुंचे एएसआई व हवलदार पर चाकू से हमला, वर्दी फाड़ी
माई सिटी रिपोर्टररोहतक। हिसार रोड स्थित श्याम कॉलोनी में किराये को लेकर मकान मालकिन व बिहार के युवकों के बीच हुए झगड़े की जांच करने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। एएसआई अमित कुमार व हवलदार मनजीत चाकू लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिहार निवासी रूपेश, अमन व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में वे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की ईआरवी 603 पर इंचार्ज हैं। शुक्रवार को श्याम कॉलोनी निवासी पिंकी ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की कि तीन युवक नशे में उनके साथ झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पिंकी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक मकान में किराये पर रहते हैं। जब किराया मांगा तो झगड़ा कर रहे हैं। परिवार को जान से मारने की धमकी दे हरे हैं। एएसआई अनिल ने बताया कि जब वे महिला से बातचीत कर रहे थे तभी तीन युवक कमरे में आए। दो के हाथ में चाकू थे। रुपेश नाम के युवक ने हवलदार मंजीत पर चाकू से हमला कर दिया। कोहनी के पास चाकू लगने से मनजीत घायल हो गया। अमित ने उनके बाएं हाथ पर चाकू मारा। तीसरे युवक अमन ने एचपीओ राजबीर से धक्कामुुक्की की और वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने जानलेवा हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर जांच की। जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर दहिया ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 02:52 IST
Rohtak News: जांच करने पहुंचे एएसआई व हवलदार पर चाकू से हमला, वर्दी फाड़ी #TheASIAndConstableWhoArrivedToInvestigateWereAttackedWithAKnifeAndTheirUniformsWereTorn. #SubahSamachar
