हुडा सेक्टर्स की सुधरेगी सूरत: कहीं दुरुस्त होगी पेयजल लाइन, तो कहीं जलभराव से मिलेगी मुक्ति
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर के सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए खाका तैयार कर लिया है। प्राधिकरण ने सेक्टर-7, 13-17 और सेक्टर-18 के लिए दो अलग-अलग ओपन टेंडर जारी किए गए हैं। इन टेंडरों के माध्यम से जहां एक तरफ मुख्य पाइपलाइन में हो रहे वाटर लीकेज को रोककर पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी, वहीं दूसरी तरफ मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की सफाई की जाएगी। इन दोनों मरम्मत कार्यों के लिए लगभग 1.65 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है।शहर के सेक्टरों में पर्याप्त सुविधा नहीं थी। आरडब्ल्यूए इसके लिए लगातार मांग कर रही थी। सेक्टरवासी गत सप्ताह ही प्राधिकरण के रोहतक प्रशासक से मिलने पहुंचे थे। उनके न मिलने पर ईओ रोहतक को अपनी समस्या से अवगत कराया गया था। सेक्टरवासियों ने 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। अधिकारियों ने विकास कार्यों के टेंडर जल्द ही लगाने का आश्वासन दिया था। 30 से 60 दिनों के भीतर पूरा करना होगा कामसेक्टरों की अलग-अलग समस्याओं को देखते हुए काम की समय सीमा तय की गई है। सेक्टर-7 और 13-17 में मुख्य पेयजल आपूर्ति लाइनों में हो रहे लीकेज को ठीक करने के लिए 83,644 रुपये का बजट तय किया गया है। इस काम को ठेकेदार को 30 दिन के भीतर पूरा करना होगा। वहीं सेक्टर-18 में मानसून के मद्देनजर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइनों के संचालन, रखरखाव और रोड गलियों की गहन सफाई के लिए 81,926 रुपये का बजट रखा गया है। इसे 60 दिनों (2 महीने) के भीतर पूरा करना होगा। सेक्टरवासी बोले काम सिरे चढ़ने जरूरी सेक्टरवासियों ने प्राधिकरण के टेंडरों को राहतभरा बताया है। हुडा कांफिडेरेशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि प्राधिकरण को धरातल पर काम करने की जरूरत है। इससे लोगों की समस्याओं का पता चलेगा और समाधान भी जल्द किया जा सकेगा। वर्जन :पेयजल लाइनों की मरम्मत और ड्रेनेज की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा। इससे सेक्टरवासियों को सुचारू पेयजल मिल सके और बरसात में जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े।जगमाल, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:04 IST
हुडा सेक्टर्स की सुधरेगी सूरत: कहीं दुरुस्त होगी पेयजल लाइन, तो कहीं जलभराव से मिलेगी मुक्ति #TheAuthorityHasDecidedToImproveInfrastructureInSectors7 #13 #17 #And18. #SubahSamachar
