Una News: बधमाणा-जल्लो दी बड़ सड़क जल्द होगी बहाल
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के अंतर्गत बधमाणा-जल्लो दी बड़ सड़क को जल्द बहाल किया जाएगा। सड़क के किनारे ढहे डंगे के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने 16 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।गौरतलब है कि पिछले काफी समय से सड़क का डंगा ढह जाने के कारण इस मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। सड़क बंद रहने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर बधमाणा पंचायत की प्रधान राधा रानी ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात कर सड़क के डंगे के निर्माण की मांग उठाई थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने मामले का संज्ञान लिया और डंगे के निर्माण के लिए 16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। राशि मंजूर होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। पंचायत प्रधान राधा रानी ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बहाली का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर सड़क को जल्द बहाल किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 00:08 IST
Una News: बधमाणा-जल्लो दी बड़ सड़क जल्द होगी बहाल #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
