Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कराया

माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में रविवार को भक्तामर विधान कराया गया। सात वर्षों से निरंतर यह विधान कराया जा रहा है।इसमें 48 श्लोकों का पाठ किया जाता है। इस वर्ष आयोजन का सौभाग्य दिल्ली निवासी नीरज जैन, प्रिंसी जैन, अनन्या जैन और समीर जैन परिवार को प्राप्त हुआ।समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि सुबह भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। संध्या के समय भक्तामर महाअर्चना हुई। उन्होंने बताया कि भक्तामर स्तोत्र जैन धर्म का अत्यंत प्रसिद्ध एवं चमत्कारी स्तोत्र है। इसकी रचना सातवीं शताब्दी में आचार्य मानतुंग ने भगवान आदिनाथ की स्तुति में 48 श्लोकों के माध्यम से की थी। अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में श्लोकों का उच्चारण किया गया। सामूहिक आरती की गई। शास्त्र सभा में राजेंद्र जैन ने जैन धर्म की महिमा बताई। कार्यक्रम में समयबद्धता के दो पुरस्कार निकाले गए। विजेताओं को नीरज जैन एवं प्रिंसी जैन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नवीन, अतुल, संजय, सौरभ, अंकित, तरुण, रमेश, विनोद, रिवान, मयंक, योगेंद्र, जिनेंद्र, विनय आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 13:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कराया #TheBhaktamarVidhanWasPerformedAtTheAdinathDigambarJainTemple. #SubahSamachar