Kotdwar News: गुमशुदा वृद्ध महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला
पुलिस जता रही जंगली जानवरों के हमले की आंशका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारघनसाली (टिहरी)। पिछले 13 दिनों से गुमशुदा चल रही सेम बासर गांव की एक वृद्ध महिला का शव संदिग्ध अवस्था में जंगल से बरामद हुआ। जंगली जानवरों ने शव को बुरी तरह से नोचा हुआ था। पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।सेम बासर गांव निवासी बिक्रा देवी (67) बीते 27 जनवरी को अपने घर से गायब हो गई थी। महिला का पता न चलने पर उसके बेटे भानू प्रताप की ओर से बीते 4 फरवरी को कोतवाली घनसाली में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया था मां पहले भी कई बार घर से बिना बताए गायब हुई और फिर घर लौट जाती थी। काफी समय से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। रविवार को घास काटने जा रही महिलाओं ने गांव से लगभग दो किमी दूर जंगल में एक जगह कुछ कपड़े पड़े हुए देखे। महिलाओं की सूचना पर गांव के लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां आसपास तलाशी लेने पर बिक्रा देवी का शव मिला जो जंगली जानवरों ने आधा खाया हुआ था। कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार जाटव का कहना है कि परिजन मृत महिला की मानसिक स्थित ठीक न होने बात कह रहे हैं। हो सकता है कि महिला रातभर जंगल में रही हो और जंगली जानवरों के हमले से मृत्यु हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:21 IST
Kotdwar News: गुमशुदा वृद्ध महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला #TheBodyOfAMissingElderlyWomanWasFoundInTheForestUnderSuspiciousCircumstances. #SubahSamachar
