Mandi News: परवाड़ा के युवक का टैक्सी में मिला शव
चंडीगढ़ में सेक्टर-43 की पार्किंग में खड़ी थी गाड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होंगे मौत के कारणसंवाद न्यूज एजेंसीगोहर (मंडी)। उपमंडल के तहत पंचायत परवाड़ा के गांव भडून (टिक्कर) निवासी टैक्सी चालक देविंद्र कुमार (27) पुत्र शिव राम का शव बीते रविवार रात चंडीगढ़ में गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार टैक्सी चंडीगढ़ के सेक्टर-43 की पार्किंग में खड़ी पाई गई। उसी गाड़ी के अंदर चालक देविंद्र कुमार का शव मिला है।बताया जा रहा है कि यह टैक्सी चंडीगढ़ की ही है। सूत्रों के अनुसार जब टैक्सी मालिक का अपने चालक से काफी समय तक संपर्क नहीं हो पाया तो उसने जीपीएस की मदद से गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन मिलने पर गाड़ी सेक्टर-43 की पार्किंग में खड़ी पाई गई, जहां चालक का शव भी गाड़ी के अंदर ही मिला। घटना की सूचना रविवार रात करीब नौ बजे मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। युवक की अचानक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। फिलहाल यह घटना कैसे घटी, इसे लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम भी चंडीगढ़ में ही करवाया जा रहा है। चालक की मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 17:04 IST
Mandi News: परवाड़ा के युवक का टैक्सी में मिला शव #TheBodyOfAYouthFromParwadaWasFoundInATaxi. #SubahSamachar
