Kangra News: रूट पर निकलने से पहले हांफी बस, धक्के से भी नहीं चली व्यवस्था

रूट पर निकलने से पहले हांफी बस, धक्के से भी नहीं चली व्यवस्था रूट पर निकलने से पहले ही जवाब दे गई सरकारी बस लोगों ने परिवहन निगम की व्यवस्था पर उठाए सवालसंवाद न्यूज एजेंसीजालग (कांगड़ा)। प्रदेश में परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के दावों के बीच शनिवार को जयसिंहपुर में एचआरटीसी की एक बस ने निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। जयसिंहपुर से पालमपुर के लिए वाया हरोट-पंचरुखी चलने वाली बस अड्डे से रवाना होने से पहले ही खराब हो गई। हालत यह रही कि यात्रियों, स्थानीय लोगों और परिचालक को बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश करनी पड़ी लेकिन बस चालू नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस को जयसिंहपुर बस अड्डे से सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक धक्का लगाया गया ताकि बस स्टार्ट हो सके। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए लेकिन बस का इंजन जवाब दे चुका था। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुबह के व्यस्त समय में बस के खराब होने से पालमपुर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हरोट, महाराज नगर, उम्बर और आसपास के गांवों के लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बस सेवाएं पहले से ही अनियमित हैं। उनका कहना है कि बुधवार और शुक्रवार को महाराज नगर रूट की बस नहीं चली थी और शनिवार को जब बस सेवा मिली तो पालमपुर रूट की बस रूट पर चलने से पहले ही दम तोड़ गई। दबाटा यूथ क्लब के उपाध्यक्ष अभय ने कहा कि एक ओर एचआरटीसी घाटे वाले रूटों को बंद करने की बात कर रही है वहीं, दूसरी ओर आय देने वाले रूटों पर भी भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार खराब हो रही बसें निगम की कार्यशालाओं, रखरखाव व्यवस्था और वाहनों की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।बस के डीजल पंप में तेल नहीं आ रहा था, जिसे बाद में मेकेनिकों ने दुरुस्त कर दिया था। बस को ठीक होने में समय लगा, जिस कारण बस को वाया हरोट रूट के बजाय अन्य रूट से पालमपुर के लिए रवाना करना पड़ा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। -जरनैल सिंह, अड्डा इंचार्ज पालमपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 19:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: रूट पर निकलने से पहले हांफी बस, धक्के से भी नहीं चली व्यवस्था #TheBusSputteredAndStalledBeforeEvenSettingOutOnItsRoute;EvenPush-startingFailedToGetItMoving. #SubahSamachar