Sonipat News: दिव्यांग की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला पहुंचा समाधान शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा। एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिकायतें सामने आईं। इनमें सरकारी गली से अतिक्रमण हटाने, दुकान के पास लगे खंभे को हटाने तथा नागरिक अस्पताल रोड स्थित मुख्य नाले की टूटी स्लैब और कूड़ा-कचरा हटाने की मांग शामिल रही। एसडीएम अमित कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।शिविर के दौरान पीपल वाली गली के लोगों ने संत कबीर दास आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों का आरोप था कि निर्माण के दौरान चौखट जानबूझकर पास स्थित मंदिर की दिशा में लगाई जा रही है। उसे रोकने की मांग की गई। इस पर एसडीएम ने नगर पालिका सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए।इसी दौरान खांडा निवासी दिव्यांग विनोद ने शिकायत दर्ज कराई कि दो दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया था। पीड़ित के अनुसार अगले दिन भी हमलावरों ने उनके रिक्शे को टक्कर मारी। उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम ने सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: दिव्यांग की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला पहुंचा समाधान शिविर #TheCaseOfHittingADisabledPerson'sCarReachedTheSolutionCamp #SubahSamachar