Jhajjar-Bahadurgarh News: नंबरदार एसोसिएशन के चेयरमैन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का किया स्वागत
बहादुरगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के बहादुरगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और विकास बाल्मीकि का भी सम्मान किया गया।भाजपा नेता एवं नंबरदार एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन सतीश नंबरदार, गौरव राठी एडवोकेट तथा अटल मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राठी ने सभी अतिथियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व अन्य नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान योगेश टंडन, अजय छिल्लर, साहिल गुप्ता, राकेश चौहान, पंकज, विकास, आकाश, राहुल सैनी, राजकुमार, संजय सेतिया और सचिन सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से भी स्वागत किया गया और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:00 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: नंबरदार एसोसिएशन के चेयरमैन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का किया स्वागत #TheChairmanOfTheNambardarAssociationWelcomedBJPStatePresidentDr.ArchanaGupta. #SubahSamachar
