Uttarkashi News: भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजा जय परशुराम का उद्घोष
परशुराम जयंती पर निकाली शोभा यात्रा, विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईंउत्तरकाशी। भगवान परशुराम जयंती (अक्षय तृतीया) के अवसर पर उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान श्री परशुराम मंदिर में विधि-विधान के साथ श्रीफल का ध्वज चढ़ाया गया। भक्तों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा। वहीं, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री परशुराम मंदिर, उत्तरकाशी में स्कूली बच्चों के लिए शंखनाद और श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोपाल विद्या मंदिर, संस्कृत महाविद्यालय, पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, ब्राइट एजुकेशन, सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम और मसीह दिलासा स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शंखनाद प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय के अपूर्व ने प्रथम, गोपाल विद्या मंदिर के आदित्य शाह ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर के अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में वंदना नौटियाल प्रथम रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में दिव्यांशु भट्ट ने प्रथम, सुशांत चौहान ने द्वितीय और कुमारी वैष्णवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। दीपक नौटियाल और मानसी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने किया। इस मौके पर दर्जाधारी प्रताप सिंह पंवार, डॉ. केपी जोशी, अनिल बहुगुणा, परशुराम मंदिर के पुजारी विनोद नौटियाल, शैलेंद्र नौटियाल, महेंद्र पाल सजवाण, अभय नौटियाल, माधव प्रसाद भट्ट, हरीश नौटियाल, विजयलक्ष्मी नौटियाल आदि उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:44 IST
Uttarkashi News: भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजा जय परशुराम का उद्घोष #TheChantOf"JaiParashuram"ResoundedAmidstAGrandProcession. #SubahSamachar
