Delhi NCR News: संघ की 100 साल की यात्रा पर बनी फिल्म आखरी सवाल देख भावुक हुईं सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म की टीम और कलाकारों को दी बधाईबोलीं- सेवा, संगठन और राष्ट्र समर्पण की प्रेरक कहानी है संघ की यात्राअमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म आखरी सवाल की स्टारकास्ट और टीम के साथ विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को प्रभावशाली तरीके से सामने लाने का प्रयास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की शताब्दी केवल एक संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र समर्पण की एक लंबी परंपरा का प्रतीक है। गांव-गांव और गली-गली तक समाज को जोड़ने, राष्ट्रभाव जगाने और आपदा से लेकर सामाजिक उत्थान तक हर क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से काम किया है। फिल्म में देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया गया है। फिल्म संघ की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को देश, समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती हैं।फिल्म निर्देशन की भी की सराहना : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारांग के निर्देशन की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने विषय को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ प्रस्तुत किया है। इस मौके पर अभिनेता संजय दत्त, अमित साध, नमशि चक्रवर्ती और समीरा रेड्डी सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों और निर्माताओं को इस सार्थक प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:23 IST
Delhi NCR News: संघ की 100 साल की यात्रा पर बनी फिल्म आखरी सवाल देख भावुक हुईं सीएम #TheChiefMinisterBecameEmotionalAfterWatchingTheFilm'AakhriSawaal' #BasedOnThe100-yearJourneyOfTheSangh. #SubahSamachar
