Holi 2026: देवास में माली समाज की भव्य गैर, रंगों में सराबोर हुआ शहर; उमड़ा जनसैलाब
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के अवसर पर माली समाज द्वारा भव्य गैर निकाली गई। गैर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पूरे उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाकर होली का पर्व मनाया। गैर के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। ढोल-ढमाकों और पारंपरिक वेशभूषा के साथ निकली गैर ने शहर का माहौल पूरी तरह रंगमय कर दिया। ग्रहण के चलते इस बार देवास में होली का पर्व निर्धारित समयानुसार मनाया गया। शहर के अन्य समाजों द्वारा भी अलग-अलग क्षेत्रों में गैर निकाली गई। पूरे शहर में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा। पढ़ें:पोलाय खुर्द में अंगारों पर चली आस्था, होली पर दिखी अनोखी परंपरा; गल महादेव में अटूट विश्वास पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था होली पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। सीएसपी सहित थाना प्रभारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जगह-जगह चेकिंग पॉइंट भी बनाए गए। कोतवाली थाना प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों में दिखा खास उत्साह होली पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जहां बड़े-बुजुर्ग एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए, वहीं बच्चों ने रंगों और पिचकारियों के साथ जमकर होली खेली। शहर के कई क्षेत्रों में रंगों की बौछार और उत्सव का माहौल दिनभर बना रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 13:41 IST
Holi 2026: देवास में माली समाज की भव्य गैर, रंगों में सराबोर हुआ शहर; उमड़ा जनसैलाब #CityStates #Dewas #MadhyaPradesh #DewasNews #DewasViralNews #DewasLatestNews #SubahSamachar
