Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले साल जलभराव से जूझा शहर, इस बार 26 पंपों से समाधान की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। जिले में बरसात के मौसम को लेकर सिंचाई विभाग तैयारी में जुट गया है। जलभराव से निपटने के लिए 26 स्थानों पर पंप लगाए जाएंगे। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने पिछले साल हुए जलभराव से सबक लेते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी। अभी कुछ कार्यों को पूरा किया जा चुका है। वहीं शेष कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की तरफ से 150 से 200 अस्थाई पंपों के संचालन के लिए बिजली निगम में आवेदन किया है ताकि बरसात अधिक होने पर बरसाती पानी को पंपों के माध्यम से ड्रेनों में डाला जा सके। पिछले साल किसानों के अलावा ग्रामीणों को भी बरसाती पानी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार विभाग का प्रयास है कि किसानों और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।इंसेटइन गांवों में लगाए जाएंगे पंपजिले के अधिकतर गांवों को पिछले साल बरसाती पानी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस बार सिंचाई विभाग कुछ गांवों को चिह्नित किया है। इसमें अकेहडी मदनपुर, दूबलधन, एमपी माजरा, आसौदा, मांडोठी, सुबाना, ढाकला, न्यौला, कासनी, बिठला और मुडाहेडा गांव शामिल हैं।इंसेटपिछले साल इन गांवों को हुई थी परेशानीपिछले साल बरसात पानी के कारण जिले के गांव छुडानी, कलोई, गौरिया, साल्हावास, ढाकला, बिठला, कासनी, दुबलधन, माजरा, मातन आदि गांवों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस कारण किसानों की कई एकड़ फसल खराब हो गई थी।वर्जनजिले में बरसात के मौसम से पहले पंप लगाने की तैयारी की जा रही है जिससे कि किसानों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा 150 से 200 अस्थाई पंपों के लिए बिजली निगम में आवेदन किया गया है। जिले में 26 स्थानों पर नए पंप लगाए जाएंगे। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।-सतीश कुमार जनावा, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 18:06 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले साल जलभराव से जूझा शहर, इस बार 26 पंपों से समाधान की तैयारी #TheCityGrappledWithWaterloggingLastYear;ThisTime #PreparationsAreUnderwayToTackleTheIssueUsing26Pumps. #SubahSamachar
