Yamuna Nagar News: नगराधीश ने दिए विभागों के रिक्त पद भरने के निर्देश

जगाधरी। जिला शिक्षा आत्मनिर्भर कमेटी की मासिक बैठक जिला सचिवालय में हुई। बैठक नगराधीश पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। नगराधीश ने विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों में रिक्त सीटों की समीक्षा की। नगराधीश ने रिक्त सीटें शीघ्र भरने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बोर्ड एवं कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि, निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मुखिया व प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक में अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने, उद्योगों व संस्थानों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के विषय पर चर्चा की। अधिकारियों व सदस्यों ने सुझाव और समस्याएं रखीं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: नगराधीश ने दिए विभागों के रिक्त पद भरने के निर्देश #TheCityMagistrateGaveInstructionsToFillTheVacantPostsInTheDepartments. #SubahSamachar