MP: शराब दुकान संचालक पर कलेक्टर ने लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त; दिया अल्टीमेटम

स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 के तहत टीकमगढ़ में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी और लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वार्ड क्रमांक 21 पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया। वार्डवासियों ने सफाई, कचरा उठाव और अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखीं। कलेक्टर ने गंभीरता से समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई इस दौरान वार्ड क्रमांक 21 में स्थित शासकीय शराब दुकान के पास भारी मात्रा में कचरा जमा मिला। गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल 10 हजार रुपये का चालान करने को कहा और सख्त निर्देश दिए कि शाम तक पूरे क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में कचरा न फैलाने की चेतावनी भी दी गई। ये भी पढ़ें-Sehore News: पान की दुकान पर छिड़ा विवाद हुआ घातक, नशे में आरोपी ने कटर से किया; हमला छह लोग गंभीर घायल कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका टीकमगढ़ ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शराब दुकान के आसपास स्थित नाश्ते की दुकानों और गुमटियों की जांच की। इस दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर उसे जब्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रभारी अंजली शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 11:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: शराब दुकान संचालक पर कलेक्टर ने लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त; दिया अल्टीमेटम #CityStates #MadhyaPradesh #Tikamgarh #TikamgarhIndependence #IndependenceSurvey2025 #InvestigationInspection #CleanlinessSystem #InvestigationAction #MadhyaPradeshNews #MunicipalAdministration #SubahSamachar