Gurugram News: टुगेदर अगेंस्ट स्टिग्मा हाफ मैराथन के साथ शुरू हुआ सम्मेलन
मनो-सुकून मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली की शुरुआत और स्मारिका का विमोचन भी कियासंवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा 22 से 25 फरवरी तक समन्वया-2026 : इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ कॉन्फ्लुएंस का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन आईएचबीएएस, नई दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से आयोजित हो रहा है, जिसमें देश-विदेश के 500 से अधिक शोधकर्ता, शिक्षाविद और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।सम्मेलन के तहत विशेषज्ञ पैनल चर्चा, तकनीकी सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञ पैनल चर्चा, आठ तकनीकी सत्र और तीन विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े नवीन शोध प्रस्तुत किए जाएंगे और प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एक विशेष सत्र मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग विषय पर रील और फिल्म निर्माण पर केंद्रित होगा, जिससे युवाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा।रविवार को टुगेदर अगेंस्ट स्टिग्मा हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ बाहर से आए विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन सत्र में मनो-सुकून मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली की शुरुआत और स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 13:22 IST
Gurugram News: टुगेदर अगेंस्ट स्टिग्मा हाफ मैराथन के साथ शुरू हुआ सम्मेलन #TheConferenceKickedOffWithTheTogetherAgainstStigmaHalfMarathon. #SubahSamachar
