Kangra News: सात करोड़ की टऊ-चोला-बनगोटू सड़क-पुल निर्माण बारिश से थमा
धर्मशाला। बरसात के कारण टऊ-चोला-बनगोटू सड़क और पुल का निर्माण कार्य फिलहाल ठप हो गया है। करीब सात करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत अब तक सड़क का दो किलोमीटर हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। इस पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।2.75 किलोमीटर लंबी इस सड़क के साथ 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण भी किया जाना है। परियोजना के अंतर्गत सड़क किनारे नालियों और पैरापिट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के चलते निर्माण कार्य को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है।मौसम साफ होते ही विभाग पुल निर्माण का काम शुरू करेगा। इस परियोजना के पूरा होने से टऊ, चोला और बनगोटू सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सदाबहार सड़क की सुविधा मिलेगी, जिससे बरसात के दिनों में भी आवागमन सुगम रहेगा।पीडब्ल्यूडी मंडल-2 धर्मशाला के एसडीओ दशमिंद्र पॉल ने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही पुल का काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़क का शेष कार्य भी दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 18:39 IST
Kangra News: सात करोड़ की टऊ-चोला-बनगोटू सड़क-पुल निर्माण बारिश से थमा #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
