Mandi News: चरस और अफीम मामले में आरोपी को न्यायालय ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा
मंडी। पुलिस सदर थाना ने शनिवार को चरस और अफीम के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार आरोपी कुल्लू से बिलासपुर जा रहा था। सदर पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर लगभग 1:45 बजे फोरलेन सिलाकीपड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मनाली से बिलासपुर जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया, जिसकी जांच करने पर उसके पास से 157 ग्राम अफीम और 207 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुमत राम, निवासी बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 19:45 IST
Mandi News: चरस और अफीम मामले में आरोपी को न्यायालय ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा #TheCourtSentTheAccusedOnFive-dayRemandInTheHashishAndOpiumCase. #SubahSamachar
