Kaithal News: एसआईआर अंतिम तिथि 14 से बढ़ाकर 24 जुलाई की

कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। इसके बाद 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।डीसी ने बताया कि 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्तूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें तथा निर्धारित समयावधि में अपने नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अपडेट किया जा सके। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 02:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: एसआईआर अंतिम तिथि 14 से बढ़ाकर 24 जुलाई की #TheDeadlineForSIRHasBeenExtendedFromJuly14ToJuly24. #SubahSamachar