Kullu News: कल बंजार के दौरे पर निकलेंगे देवता कोट पझ़ारी
कुल्लू। बाह्य सराज के जलोड़ी क्षेत्र के देवता कोट पझ़ारी 16 अगस्त से बंजार के दौरे पर निकलेंगे। देवता का रथ कोट देवालय से सुबह 10 बजे बंजार को रवाना होगा और रात्रि ठहराव घियागी में होगा। यहां पर देवता का मिलन माता बूढ़ी नागिन और देवता श्रृंगा ऋषि घियागी से होगा।17 अगस्त को देवता चैहनी के लिए रवाना होंगे और श्रृंगा ऋषि से मिलन होगा। कुछ दिन यहां रुकने के बाद देवता का अगला पड़ाव बाहु के भमिया को रवाना होंगे और देवता बाहु पझारी से देव मिलन करेंगे। देवता को कारदार भागे राम राणा ने कहा कि देवता के बंजार दौरे को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने देवता कोट पझ़ारी के सभी कारकूनों, हारियानों व देवलुओं से दौरे में शामिल होने की अपील की है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 14, 2026, 18:24 IST
Kullu News: कल बंजार के दौरे पर निकलेंगे देवता कोट पझ़ारी #TheDeityKotPzhariWillSetOutOnATourOfBanjarTomorrow. #SubahSamachar
