Sonipat News: घूमने की चाह बनी आखिरी सफर, हादसे में घायल ने तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा (सोनीपत)। पड़ोसी के साथ गाड़ी में घूमने निकले धर्मबीर की मौत हो गई। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में फरीदाबाद से गोहाना की तरफ जा रही मालवाहक गाड़ी में पड़ोसी के साथ बैठकर धर्मबीर घायल हो गए थे। पीजीआई, रोहतक में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।गाड़ी चालक अमन झा ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह फरीदाबाद की एक कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। 18 जून की रात वह अपनी महिंद्रा सुप्रो गाड़ी में माल लेकर गोहाना जा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी बिहार के पटना जिले के गांव वरुणा हाल फरीदाबाद में किरायेदार धर्मबीर सिंह भी घूमने चलने की बात कहकर बैठ गए।अमन ने बताया कि दोनों रात करीब नौ बजे फरीदाबाद से रवाना हुए। शुक्रवार तड़के जब वह केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर रोड पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आए डंपर ने उनकी गाड़ी को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। हादसे में उनको और धर्मबीर को चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए पहले खरखौदा ले जाया गया। वहां से उनको पीजीआई रोहतक भेज यया गया। इलाज के दौरान धर्मबीर ने दम तोड़ दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 17:57 IST
Sonipat News: घूमने की चाह बनी आखिरी सफर, हादसे में घायल ने तोड़ा दम #TheDesireToTravelBecameTheLastJourney #TheInjuredPersonDiedInTheAccident. #SubahSamachar
