Sonipat News: सुंदरकांड पाठ में सीता-त्रिजटा संवाद ने भावुक किया

सोनीपत। श्री राम परिवार की ओर से स्व. बलदेव बजाज की पुण्यतिथि पर वीरवार को सिक्का कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन और रामकथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान श्रीराम का संकीर्तन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।रामकथा में ओपी अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड और लंकाकांड के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने अशोक वाटिका में सीता और त्रिजटा के संवाद का उल्लेख करते हुए बताया कि रावण के अत्याचार और श्रीराम से वियोग के कारण सीता व्याकुल थीं। उन्होंने त्रिजटा से प्राण त्यागने के लिए अग्नि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।ओपी अरोड़ा ने बताया कि त्रिजटा ने सीता को धैर्य बंधाते हुए श्रीराम के प्रताप, बल और यश का वर्णन किया तथा शीघ्र रावण के बंधन से मुक्त होने का विश्वास दिलाया। इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और विश्वास बनाए रखने का संदेश मिला। कार्यक्रम में पवन सहगल, श्याम रहेजा, सूरज कांत, भीष्म बजाज, जतिन, अमित, सुरेंद्र और ईशान समेत अन्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सुंदरकांड पाठ में सीता-त्रिजटा संवाद ने भावुक किया #TheDialogueBetweenSitaAndTrijataDuringTheSundarkandRecitationWasDeeplyMoving. #SubahSamachar