Rohtak News: जिला कांग्रेस कमेटी ने भगवान परशुराम को किया नमन

रोहतक। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भारत भूषण बतरा व बादली के विधायक कुलदीप वत्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी एवं ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा ने संयुक्त रूप से की। सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ अरोड़ा, मोनू शर्मा, महावीर मलिक, लौकीराम प्रजापति, उम्मेद मुदगिल, राजबहादुर शर्मा, जितेंद्र वाल्मीकि, निर्मला बलहारा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 21:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: जिला कांग्रेस कमेटी ने भगवान परशुराम को किया नमन #TheDistrictCongressCommitteePaidHomageToLordParashurama. #SubahSamachar