Rohtak News: जिले के बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी पांच जुलाई को प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा
रोहतक। जिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने मंगलवार को सीएचसी सांपला में बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान विनोद हुड्डा, जिला उप प्रधान सतवंती ने की। इसमें एसोसिएशन ने फैसला किया कि आने वाली 5 जुलाई को जिला रोहतक के सभी बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी रोष प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। विनोद हुड्डा ने बताया की राज्य कार्यकारिणी की तरफ से बार-बार प्रयास करने के बाद भी सरकार बहुद्देशीय कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा का रही है। इस कारण विरोध प्रदर्शन करने फैसला किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 21:22 IST
Rohtak News: जिले के बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी पांच जुलाई को प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा #TheDistrict'sMulti-purposeHealthWorkersWillParticipateInAProtestOnJuly5. #SubahSamachar
