Meerut News: देव मूर्तियों को क्षेत्र भ्रमण के साथ औषधिवास कराया

- त्रिनेत्र धाम मंदिर से कलशों के साथ निकाली गई यात्रामाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित दि ग्रांड डे सोसायटी के त्रिनेत्र धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन यजमानों ने सुबह वेदी मंडप में पूजन किया। सर्वतोभद्र, नवग्रह और पंचांग पीठ के साथ नवग्रहों का आह्वान किया गया। कलशों के साथ देव मूर्तियों को क्षेत्र में भ्रमण कराया गया।शोभायात्रा में मंदिर का शिखर कलश मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। खाटू श्याम बाबा के सुंदर दरबार ने सभी को आनंदित किया। यात्रा में ढोल, बैंड के साथ श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।यात्रा में आसपास की सोसायटी के लोग भी शामिल हुए। यात्रा में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है। इसमें मूर्ति में देवत्व का आह्वान कर उसे पूज्य स्वरूप प्रदान किया जाता है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान अपने नगर सोसायटी का भ्रमण करते हैं यह परंपरा है।इस अवसर पर संध्या आरती के समय में महिलाओं के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। अंत में महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य ने बताया कि बुधवार को यज्ञ के साथ भगवान का नेत्रोन्मीलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य यजमान मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, गौरव, दिनेश कंसल, दिनेश शर्मा, अमित सिंघल, सोमांक रस्तोगी, सोनिया शर्मा, संयम रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 16:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: देव मूर्तियों को क्षेत्र भ्रमण के साथ औषधिवास कराया #TheDivineIdolsWereSubjectedToAMedicinalRepose #AccompaniedByACeremonialTourOfTheRegion. #SubahSamachar