Gorakhpur News: डीएम ने शहर विधानसभा के आठ बूथों का किया निरीक्षण

गोरखपुर। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने शहर विधानसभा क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। फार्म-6, 7 और 8 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में संशोधन की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा करने पर जोर दिया।डीएम ने कहा कि फार्म-6 के माध्यम से पात्र नए मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। फार्म-7 का इस्तेमाल नियमानुसार मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन करने में किया जाता है, जबकि फार्म-8 के जरिए मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार, निवास परिवर्तन सहित निर्धारित अन्य संशोधनों के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि इन सभी फार्मों के संबंध में मतदाताओं को सही जानकारी दी जाए और प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: डीएम ने शहर विधानसभा के आठ बूथों का किया निरीक्षण #TheDMInspectedEightPollingBoothsInTheCityAssemblyConstituency. #SubahSamachar