Kangra News: श्रद्धालुओं के लिए आज से खुलेंगे आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के द्वार

चामुंडा (कांगड़ा)। धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित शक्तिपीठ मां आदि हिमानी चामुंडा के कपाट पूजा-अर्चना के साथ 15 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही यात्रा भी शुरू हो जाएगी। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शीतकालीन अवधि की समाप्ति के बाद अब श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे।हिमालय की गोद में स्थित होने के कारण आदि हिमानी चामुंडा मंदिर परिसर में सर्दियों के दौरान अत्यधिक बर्फबारी होती है। सुरक्षा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा हर वर्ष भारी हिमपात के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस बार भी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए मंदिर को शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिया गया था। अब निर्धारित समय सीमा और शीतकाल की समाप्ति के बाद मंदिर प्रशासन ने यात्रा मार्ग और दर्शन व्यवस्था का जायजा लेकर कपाट खोलने का निर्णय लिया है। आदि हिमानी चामुंडा की यह चढ़ाई अपने कठिन रास्तों और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विख्यात है, जहां पहुंचकर भक्त न केवल धार्मिक शांति का अनुभव करते हैं, बल्कि धौलाधार की धवल चोटियों का विहंगम दृश्य भी देख पाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: श्रद्धालुओं के लिए आज से खुलेंगे आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के द्वार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar