Gurugram News: बरसात के दौरान पानी की निकासी बेहतर करेगी ड्रेन

गांव बढ़ा में निगम बनवा रहा 500 मीटर लंबी ड्रेन, मेयर ने किया शिलान्यासनंबर गेम -76 लाख रुपये की लागत से बनेगी संवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को वार्ड-20 के गांव बढ़ा में 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ड्रेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से करीब 500 मीटर लंबी इस ड्रेन का निर्माण गांव की मुख्य सड़क पर स्थित नयारा पेट्रोल पंप से एचएसआईआईडीसी की ड्रेन तक कराया जाएगा। इस ड्रेन के बनने से बरसात के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।शिलान्यास के बाद मेयर ने गांव हयातपुर का दौरा कर सफाई व्यवस्था और जल निकासी की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले गांव की सभी नालियों और नालों की अच्छी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही गांव की गलियों में बनी छोटी नालियों की भी जांच की जाए। जहां कहीं नालियां टूटी हुई या क्षतिग्रस्त हैं, वहां जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के समय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।मेयर ने कहा कि बारिश के मौसम में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। इसलिए सभी अधिकारी सफाई और मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी करें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी काम तय समय के भीतर पूरे किए जाएंगे।इस अवसर पर उनके साथ पार्षद प्रताप सिंह, नगर निगम मानेसर के एक्सईएन सुशील ठाकरान, एसडीओ शशिकांत, संजोग शर्मा, जेई साहिल सांगवान सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: बरसात के दौरान पानी की निकासी बेहतर करेगी ड्रेन #TheDrainWillImproveWaterDrainageDuringTheRainySeason. #SubahSamachar