महानगर में अपना घर खरीदने का सपना होगा पूरा, आवासीय प्रोजेक्ट कॉसमॉस कॉर्नर हुआ लॉन्च
महानगरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (एनएच-24) से सटे सिद्धार्थ विहार में एयू रियल एस्टेट ने अपना नया आवासीय प्रोजेक्ट कॉसमॉस कॉर्नर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोजेक्ट उन मध्यमवर्गीय और उच्च-मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सीमित बजट में बेहतर जीवनशैली चाहते हैं। प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता 8 फुट चौड़ा एल-शेप्ड सनडेक है। कंपनी के अनुसार यह केवल बालकनी नहीं, बल्कि घर के साथ जुड़ा एक खुला स्पेस है, जहां परिवार के सदस्य सुबह योग कर सकते हैं, बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं या खुली हवा का आनंद ले सकते हैं। आमतौर पर इस तरह का खुला स्पेस महंगे लग्जरी अपार्टमेंट्स में ही देखने को मिलता है। कॉसमॉस कॉर्नर का डिजाइन भी इसे अन्य परियोजनाओं से अलग बनाता है। प्लस (+) आकार के टावर लेआउट के कारण हर यूनिट कॉर्नर होम है। इससे प्रत्येक घर में दो दिशाओं से रोशनी और हवा का प्रवेश होता है, जिससे प्राकृतिक वेंटिलेशन बेहतर रहता है। हर मंजिल पर केवल सात घर, सात लिफ्ट की सुविधा जहां अधिकांश हाईराइज आवासीय परियोजनाओं में एक मंजिल पर 10 से 12 फ्लैट होते हैं, वहीं इस प्रोजेक्ट में प्रत्येक फ्लोर पर केवल सात आवास बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इन्हीं सात घरों के लिए सात लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे निवासियों को भीड़भाड़ और लंबे इंतजार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ₹6,900 प्रति वर्ग फुट से शुरू कंपनी के अनुसार परियोजना की शुरुआती कीमत ₹6,900 प्रति वर्ग फुट रखी गई है। इसमें 3 बीएचके (1,780 वर्ग फुट), 3 बीएचके प्लस मल्टीपर्पज रूम (1,972 वर्ग फुट) और 5 बीएचके (3,175 वर्ग फुट) के विकल्प उपलब्ध हैं। 40 मंजिला तीन टावरों में कुल 831 आवास विकसित किए जा रहे हैं। दिल्ली-नोएडा से बेहतर कनेक्टिविटी सिद्धार्थ विहार की लोकेशन भी खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है। यहां से अक्षरधाम करीब 12 मिनट, नोएडा सेक्टर-62 लगभग छह मिनट और कनॉट प्लेस 25 से 30 मिनट की दूरी पर है। शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन भी नजदीक हैं। इसके अलावा हिंडन एलिवेटेड रोड पर प्रस्तावित नए रैंप बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है। क्लब, पूल और खेल सुविधाओं से लैस परियोजना में जी+2 क्लब, स्विमिंग पूल, जिम, योगा लॉन, पैडल कोर्ट, क्रिकेट पिच, वर्किंग लाउंज और बच्चों के लिए क्रेच जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। एयू रियल एस्टेट के निदेशक आशीष अग्रवाल ने कहा कि आज का खरीदार केवल मकान नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली चाहता है। इसी सोच के साथ इस परियोजना में खुला स्पेस, आधुनिक सुविधाएं और किफायती कीमत का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:44 IST
महानगर में अपना घर खरीदने का सपना होगा पूरा, आवासीय प्रोजेक्ट कॉसमॉस कॉर्नर हुआ लॉन्च #CityStates #SubahSamachar
