DDA Scheme: घर का सपना होगा साकार, नरेला में डीडीए स्कीम के तहत मिल रही है 25% की छूट; फ्लैट की संख्या भी बढ़ी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला में एलआईजी (कम आय वर्ग) फ्लैट की संख्या बढ़ा दी गई है। अब सेक्टर जी-7 और जी-8 में 1944 नए फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे राजधानी में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को फायदा होगा। योजना के तहत 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। अब फ्लैट की शुरुआती कीमत 18.35 लाख रुपये रह गई है। योजना के तहत पॉकेट 6 में 381 और पॉकेट 7 में 389 फ्लैट हैं। इनकी कीमत 18.43 लाख रुपये है। वहीं, पॉकेट 11 में सबसे ज्यादा 1174 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत छूट के बाद 18.35 लाख रुपये रखी गई है। इनकी बुकिंग 27 मार्च, यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 01:55 IST
DDA Scheme: घर का सपना होगा साकार, नरेला में डीडीए स्कीम के तहत मिल रही है 25% की छूट; फ्लैट की संख्या भी बढ़ी #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Dda #Discount #SubahSamachar
