Charkhi Dadri News: शिक्षा मंत्री ने 651 छात्राओं को प्रदान की डिग्रियां, कहा- युवाओं के हाथों में देश का भविष्य

चरखी दादरी। झोझू कलां के महिला महाविद्यालय में शनिवार को दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में सत्र 2023-24, 2024-25 व 2025-26 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर की 651 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, एसडीएम वीरेंद्र सिंह, डीएसपी रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। मंत्री ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी और युवा ही देश के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दादरी के ऐतिहासिक झोझू कलां की पावन धरा पर आयोजित इस दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उन्हें अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सभी मांगों की फिजिबिलिटी जांच करवाकर विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी और नियमानुसार उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।किस काेर्स की कितनी डिग्रियां कीं वितरितकाेर्स छात्राओं की संख्याएमएससी भौतिक विज्ञान 24एमएससी रसायन विज्ञान 26पीजी डिप्लोमा योग विज्ञान 33एमएससी भूगोल 88एमए राजनीति विज्ञान 48एमए हिंदी 37बीएड 52बीए 273बीकॉम 22बीएससी 48कुल 651हर 20 किमी के दायरे में बना कॉलेजशिक्षा मंत्री ढांडा ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र है बेटियों को पढ़ाओ और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाओ। इसी उद्देश्य के तहत प्रदेश सरकार ने प्रत्येक 20 किलोमीटर के दायरे में एक राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया है ताकि किसी भी बेटी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर न जाना पड़े और उसकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहें,बल्कि समाज को दिशा देने वाली नेतृत्वकर्ता बनें। आत्मविश्वास और परिश्रम सफलता की कुंजी : सुनीलकार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है तथा दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का ऐसा गौरवपूर्ण अवसर होता है जहां उनकी वर्षों की मेहनत और लगन को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज व राष्ट्र के विकास में करें तथा जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति : उमेद पातुवास विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षित युवा ही देश को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने का महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Charkhi Dadri News: शिक्षा मंत्री ने 651 छात्राओं को प्रदान की डिग्रियां, कहा- युवाओं के हाथों में देश का भविष्य #TheEducationMinisterAwardedDegreesTo651GirlStudents #SayingTheFutureOfTheCountryLiesInTheHandsOfTheYouth #SubahSamachar