Gurugram News: छोरियों के नाम रहा परीक्षा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसीपटौदी। क्षेत्र में सीबीएसई में 12वीं का परीक्षा परिणाम छोरियों के नाम रहा। मेजर बिहारी लाल मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के चेयरमैन ऋषिराज चौधरी ने बताया कि विद्यालय के 132 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें सभी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रियांशु ने वाणिज्य संकाय में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि छात्रा दीपिका ने कला संकाय में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और हर्षिता व प्राची ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थी 15 व 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने 47 विधार्थी रहे जबकि सभी विधार्थी उत्तीर्ण रहे। जनौला स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र यादव के अनुसार, 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी विधार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जिनमें धनिशा ने 95.5 प्रतिशत, दीपांशु ने 95.4 प्रतिशत, प्रवीण ने 95.3 प्रतिशत, सुजल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तुर्कापुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इधर विद्यालय के प्राचार्य श्योराम यादव के अनुसार 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा सभी विधार्थी उत्तीर्ण हुए तथा विद्यालय की छात्रा साक्षी ने वाणिज्य संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही जबकि द्वितीय स्थान पर मोहित यादव ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, शशी 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। जेजेवीएम स्कूल राठीवास जाट का कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम शम-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक यशबीर सिंह के अनुसार 49 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई जबकि सभी उत्तीर्ण हुए। उनके अनुसार विद्यालय की छात्रा हिमांशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही, कुणाल ने 91.4 प्रतिशत अंक द्वितीय स्थान व तरुण ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, संजना ने 86.8 प्रतिशत प्राप्त कर चौथा स्थान व तन्नू ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं। राव रामसिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी खेमूवाली का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सतीश यादव के अनुसार विद्यालय के 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी उत्तीर्ण रहे। उनके अनुसार साक्षी ने 94.8 प्रतिशत अंक, निखिल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, 27 विद्यार्थियों ने 80-90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राठीवास जाट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण राठी के अनुसार विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी विधार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, सुमित ने 88.6 प्रतिशत,भारती ने 88.2 प्रतिशत, तन्मय ने 88.4 प्रतिशत, मयंक ने 85.8 प्रतिशत, गरिमा ने 85.4 प्रतिशत, प्रिया ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:02 IST
Gurugram News: छोरियों के नाम रहा परीक्षा परिणाम #TheExamResultsWereInTheNameOfGirls #SubahSamachar
