Pauri News: 12 से भरे जाएंगे परीक्षा आवेदन फार्म

गढ़वाल विवि की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियां शुरूसंवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विवि ने द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के साथ ही अन्य सभी सम सेमेस्टर मुख्य एवं बैकलॉग परीक्षा के आवेदन फार्म भरे जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 12 मार्च से 25 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फार्म भरने जाने की तिथि निर्धारित की गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान का कहना है कि विवि की प्राथमिकता परीक्षाओं के आयोजन के साथ ही परीक्षा परिणाम समय पर जारी करना है जिससे शैक्षणिक सत्र नियमित बना रहे। कहा कि पूर्व में संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों को इसके लिए इंटरनल व प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विवि को समय पर उपलब्ध कराने के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं। इससे पिछले सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में सुविधा भी मिली है। उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म 12 से 25 मार्च तक भरे जाएंगे जबकि 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकेगा। एनईपी के तहत द्वितीय सेमेस्टर के छात्र https://hnbgu.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन करेंगे। अन्य सभी सम सेमेस्टर (मुख्य/बैकलॉग) के छात्र https://online.hnbgu.ac.in पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फार्म भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन मई माह में प्रस्तावित है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: 12 से भरे जाएंगे परीक्षा आवेदन फार्म #TheExaminationApplicationFormWillBeFilledFrom12 #SubahSamachar