Fatehabad News: बिजली ट्रांसफार्मर की खराबी ने बढ़ाई परेशानी

रतिया। शहर के वार्ड एक में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घरों में ज्यादा वोल्टेज में बिजली सप्लाई होने से हजारों रुपये के बिजली के उपकरण जल गए। इससे वार्डवासियों में रोष है। लोगों ने बिजली निगम से उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है। जसपाल सिंह पाली, देसा सिंह, मोहन सिंह, गेला सिंह, रिम्पी, लीला सिंह, कालू, रमेश कुमार, गोलू, डेल सिंह आदि वार्डवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में लगे हुए ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण कई बार वोल्टेज में कम-ज्यादा बिजली सप्लाई होने लगती है। इससे कई बार पहले भी घरों में बिजली के उपकरण जल गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 5-6 बजे के बीच ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घरों में तेज धमाकों के साथ बिजली के उपकरण जलने शुरू हो गए। वोल्टेज ज्यादा आने से कई घरों में फ्रिज, बल्ब, पंखें सहित अनेक उपकरण जल गए। जिससे लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर में काफी समय से खराबी चल रही है। ट्रांसफार्मर के जंपर व अन्य उपकरण जर्जर हो चुुके हैं। वे अनेकों बार बिजली निगम अधिकारियों से उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehabad News: बिजली ट्रांसफार्मर की खराबी ने बढ़ाई परेशानी #TheFailureOfThePowerTransformerIncreasedTheProblem #SubahSamachar