Bhopal News: मनचले को युवती के परिजनों ने सिखाया सबक, परेशान करने पर बीच सड़क पर की धुनाई; फिर पुलिस को सौंपा
भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मनचले द्वारा 11वीं की छात्रा को परेशान करने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बार अपराधी के हौसले पस्त करने के लिए छात्रा का परिवार ढाल बनकर खड़ा हो गया। लगातार पीछा करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी की छात्रा के भाई और भाभी ने सरेराह जमकर धुनाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता छोला मंदिर इलाके की निवासी है। आरोपी अनुराग दुबे, जो कि छात्रा का पूर्व परिचित है, पिछले काफी समय से उसे सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी न केवल जबरन बात करने का दबाव बनाता था, बल्कि छात्रा के स्कूल और कोचिंग जाते समय उसका पीछा भी करता था। योजनाबद्ध तरीके से सिखाया सबक लगातार बढ़ते दबाव से परेशान होकर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और पूरी बात अपने बड़े भाई और भाभी को बताई। जब आरोपी ने दोबारा मिलने का दबाव बनाया, तो भाई की सलाह पर छात्रा ने उसे एक निश्चित स्थान पर बुलाया। जैसे ही मनचला वहां पहुंचा, पहले से तैयार भाई और भाभी ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर खबर ली। बीच सड़क हुई इस पिटाई ने आसपास के लोगों का भी ध्यान खींचा, जिसके बाद आरोपी को थाने ले जाया गया। ये भी पढ़ें-MP: नागदा को गांव कहने पर अमिताभ बच्चन की बढ़ेंगी मुश्किलें, अदालत ने 9 अप्रैल तक पुलिस से मांगी रिपोर्ट इस वजह से नहीं कराई एफआईआर मनचले की प्रताड़ना के बावजूद पीड़िता के परिवार ने लोक-लाज या अन्य कारणों से औपचारिक एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। परिजनों के इस रुख के कारण पुलिस कड़ी धाराओं में मामला दर्ज नहीं कर सकी। छोला मंदिर पुलिस ने आरोपी अनुराग दुबे के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 22:28 IST
Bhopal News: मनचले को युवती के परिजनों ने सिखाया सबक, परेशान करने पर बीच सड़क पर की धुनाई; फिर पुलिस को सौंपा #CityStates #Crime #Bhopal #MadhyaPradesh #Cholamandir #Molestation #WomenSafety #CrimeNews #PoliceAction #SubahSamachar
