Ambala News: बेटियों में भी दिखने लगी फीफा कप की खुमारी
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रोजाना कर रहीं फुटबॉल का अभ्याससंवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। फुटबॉल फीफा कप की खुमारी अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। युवाओं के अलावा महिला खिलाड़ी भी फुटबॉल लेकर मैदान में उतर आई हैं। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रोजाना अलग-अलग स्कूलों की छात्राएं फुटबॉल खेलती नजर आती है। फीफा कप ने इन युवतियों में जोश पैदा कर दिया है। पैरों में फुटबॉल बूट पहने और हाथों में ग्लव्स थामे यह बेटियां रोजाना शाम को मैदान में उतरकर ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल पोस्ट पर निशाना साधने का अभ्यास कर रही हैं।मिक्की मॉडल स्कूल की टीम भी मैदान में उतरीकैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में वर्ल्ड क्लास सुविधा वाला फुटबॉल का आर्टिफिशियल टर्फ वाला मैदान है। इस मैदान मेंं खिलाड़ी खेलकर इंटरनेशनल लैवल की तकनीक सीख रहे हैं। रोजाना इस मैदान में सुबह व शाम के समय 80 से 90 खिलाड़ी आ रहे हैं। मिक्की मॉडल स्कूल से भी फुटबाॅल टीम की महिला खिलाड़ी छुट्टियों में भी यहां प्रेक्टिस करने आ रही हैं। उनके मुताबिक वह ड्रिब्लिंग, गोल पोस्ट पर निशाना साधने की तकनीक सीख रही हैं। ताकि जब दोबारा मैदान में उतरें तो परेशानी न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:24 IST
Ambala News: बेटियों में भी दिखने लगी फीफा कप की खुमारी #TheFIFACupFeverHasStartedToGripTheDaughtersToo. #SubahSamachar
