Noida News: द फाइटर्स ने 3-2 से जीती सीरीज
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कैसल प्रीमियम लीग-2026 में द फाइटर्स ने 3-2 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रविवार को सीरीज का पांचवां मैच खेला गया। 10 ओवर के मुकाबलों में द फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 55 रन बनाए। जबाव में द ब्लास्टर्स ने तीन विकेट पर 56 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया। सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए पंकज शर्मा और प्रमोद चौधरी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 19:03 IST
Noida News: द फाइटर्स ने 3-2 से जीती सीरीज #TheFightersWonTheSeries3-2 #SubahSamachar
