Kangra News: चंबापत्तन की वादियों में फिल्म की शूटिंग, जिम्मी शेरगिल की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

परागपुर (कांगड़ा)। धरोहर गांव परागपुर के साथ लगते चंबापत्तन में बुधवार को बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से रौनक रही। मुंबई के प्रोडक्शन 56 बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेता जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ नई अभिनेत्री नोमिका स्क्रीन शेयर कर रही हैं। ब्यास नदी के किनारे खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए।लाइन प्रोड्यूसर अमित ठाकुर और पंकज नाहल ने बताया कि धर्मशाला और पालमपुर के बाद अब फिल्म का क्लाइमेक्स परागपुर और गरली की ऐतिहासिक गलियों में शूट किया जाएगा। बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस हलचल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: चंबापत्तन की वादियों में फिल्म की शूटिंग, जिम्मी शेरगिल की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़ #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar