Meerut News: निकुंज रस परिवार का प्रथम वार्षिक उत्सव आज, बहेगी भजनों की रसधारा

माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। निकुंज रस परिवार मेरठ समिति का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें श्रीकृष्ण के भजनों की रसधारा बहेगी। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।रविवार को हुई प्रेसवार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।आयोजकों ने बताया कि यह भव्य आयोजन एक जून को शाम सात बजे गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में आयोजित होगा। कार्यक्रम में दिल्ली की भजन गायिका आरुषि गंभीर, मेरठ के शिवम कौशिक राधा-कृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।नितिन भार्गव ने बताया कि उत्सव का प्रमुख आकर्षण ठाकुर जी का फूलों का भव्य बंगला और राधा रानी का दिव्य दरबार रहेगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से भजनों की रसधारा का आनंद लेने की अपील की। प्रेसवार्ता में दीपक गुगलानी, अजय सक्सेना, आशीष ठाकुर, सचिन गोयल, अमन गुप्ता, हिमांशु एवं अनूप कौशिक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 16:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: निकुंज रस परिवार का प्रथम वार्षिक उत्सव आज, बहेगी भजनों की रसधारा #TheFirstAnnualCelebrationOfTheNikunjRasFamilyTakesPlaceToday;AStreamOfDevotionalSongsWillFlow. #SubahSamachar