Mandi News: सिरमौर और सोलन टीम के बीच होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत बाल स्कूल मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को महिला और पुरुष वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया जबकि महिला वर्ग के फाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई।पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी और सरकाघाट के बीच खेला गया, जिसमें मंडी की टीम ने 45-22 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सिरमौर ने हमीरपुर को 60-38 अंकों से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में मंडी और सुंदरनगर आमने-सामने रहे, जहां मंडी ने 53-41 से जीत हासिल की। दिन के अंतिम मैच में विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी और सिरमौर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सिरमौर ने 56-29 से शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले वीरवार को खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सिरमौर और सोलन के बीच होगा जबकि दूसरा मैच मंडी और बिलासपुर के बीच खेला जाएगा।महिला वर्ग में पहले मैच में मंडी ने सुंदरनगर को एकतरफा मुकाबले में 32-2 से हराया। दूसरे मैच में सरकाघाट और शिमला के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ, जिसमें सरकाघाट ने 40-39 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में बिलासपुर ने सरकाघाट को 22-20 से पराजित किया। इसके बाद मंडी और कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट के बीच खेले गए मैच में कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट ने 47-36 से जीत हासिल की। अब महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला वीरवार को कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट और सरकाघाट के बीच खेला जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 23:58 IST
Mandi News: सिरमौर और सोलन टीम के बीच होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला #MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
