Sonipat News: फिट इंडिया ग्राम उत्सव में खेल के साथ दिया नशामुक्ति का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। गांव गुमड़ के खेल स्टेडियम में फिट इंडिया ग्राम उत्सव का आयोजन जिला पुलिस और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका शुभारंभ पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रबिना पी. ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से फिट रहने, अनुशासित जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उत्सव की शुरुआत योग व साइक्लिंग गतिविधियों से हुई। इसके बाद 400 मीटर बालक-बालिका दौड़, 50 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ और सर्किट बाधा दौड़ में प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिलाओं व बुजुर्गों के लिए मटका दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, तीन टांग दौड़ और बैलून थ्रो प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबॉल व रस्साशी मुकाबलों में टीम भावना देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ो, फिटनेस जोड़ो विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत, विपिन अहलावत व थाना प्रभारी धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फोटो : सोनीपत के गांव गुमड़ में फिट इंडिया ग्राम उत्सव के दौरान रस्सी खींच स्पर्धा में हिस्सा फोटो : सोनीपत के गांव गुमड़ में फिट इंडिया ग्राम उत्सव के दौरान रस्सी खींच स्पर्धा में हिस्सा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 15:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: फिट इंडिया ग्राम उत्सव में खेल के साथ दिया नशामुक्ति का संदेश #TheFitIndiaVillageFestivalSpreadTheMessageOfDe-addictionThroughSports. #SubahSamachar