Pauri News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के छह नमूने लिए

श्रीनगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जिला प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दल ने नगर क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण किया। मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से मलाई बर्फी, मिल्क केक, मावा, बेसन लड्डू और आटा लड्डू सहित कुल छह खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए। निरीक्षण टीम ने खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का विक्रय करने तथा मिठाइयों पर निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी सी जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में चलाए गए अभियान के तहत लिए गए नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषणशाला, रुद्रपुर भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।तहसीलदार दीपक भंडारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के छह नमूने लिए #TheFoodSafetyDepartmentCollectedSixSamplesOfSweets. #SubahSamachar