Kullu News: परिषद की पाठशाला से निखरेगा बच्चों का भविष्य

एबीवीपी ने शुरू की पहल, रोजाना एक घंटा ट्यूशन हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर प्रदान करना उद्देश्यसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला मुख्यालय में प्रवासी बच्चों के भविष्य को परिषद की पाठशाला पहल से निखारा जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आयाम गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा के तहत यह पहल आरंभ की गई है। परिषद के छात्र कार्यकर्ता बस्ती क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाएंगे। रोजाना शाम को एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाया जाएगा ताकि उन्हें शिक्षा का समान अवसर मिल सके।एबीवीपी की कुल्लू इकाई ने परिषद की पाठशाला का शुभारंभ कर दिया है। अब रोजाना सरवरी के साथ लगती बस्ती में बच्चों को दोपहर बाद 4:30 से 5:30 बजे तक पढ़ाया जाएगा। इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को निशुल्क ट्यूशन प्रदान कर शिक्षा का अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि अब रोजाना बच्चों को पढ़ाया जाएगा। सरवरी से इस पहल की शुरुआत की गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष अरमान ठाकुर, कृष नेगी, सहसचिव सुभाष ठाकुर, कार्यकर्ता शगुन ठाकुर, खुशी ठाकुर, कृतिका ठाकुर आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 16:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: परिषद की पाठशाला से निखरेगा बच्चों का भविष्य #TheFutureOfChildrenWillBeBrightenedByTheCouncil'sSchool #SubahSamachar