Jind News: राजकीय स्कूल काब्रच्छा का रहा शानदार परिणाम
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काब्रच्छा में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। बारहवीं कक्षा के तीनों संकायों में कुल 72 विद्यार्थियों में से सभी 72 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे तथा 32 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। कला संकाय के छात्र उज्ज्वल ने 495 अंक प्राप्त कर जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया। दसवीं में 76 विद्यार्थियों में से 75 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे तथा 21 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की। छात्र कर्मजीत ने 468 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रधानाचार्य बीके दत्त, विद्यालय प्रभारी मक्खनलाल, सरपंच संदीप कुमार, एसएमसी प्रधान प्यारेलाल, शिक्षक वीरेंद्र, मदन, नरेंद्र, दीपक, संदीप नैन, संजीव, अनिल, मालीराम, विकास, विक्रम, विजय, सुदेश, सोनिया आदि सहित सारा स्टाफ उपस्थित रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 21:27 IST
Jind News: राजकीय स्कूल काब्रच्छा का रहा शानदार परिणाम #TheGovernmentSchool #Kabraccha #AchievedExcellentResults. #SubahSamachar
